रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Boy chokes to death on bottle cap in Ambala
Written By
Last Updated : शनिवार, 21 मई 2022 (15:02 IST)

गले में फंसा बोतल का ढक्कन, दम घुटने से 15 साल के लड़के की मौत

गले में फंसा बोतल का ढक्कन, दम घुटने से 15 साल के लड़के की मौत - Boy chokes to death on bottle cap in Ambala
अंबाला। पंजाब के अंबाला में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में बोतल का ढक्कन गले में फंस जाने के कारण 15 वर्षीय किशोर की दम घुटने से मौत हो गई।
 
अंबाला कैंट में डिफेंस कॉलोनी में रहने वाला यश कक्षा 11वीं का छात्र था। शुक्रवार रात को यश की बहन कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ढक्कन खोल रही थी, लेकिन वह उसे खोल नहीं पाई और उसने अपने भाई को बोतल खोलने को दी।
 
यश ने अपने दांतों से ढक्कन खोलने की कोशिश की जो निकलकर उसकी श्वासनली में फंस गया। यश ने परिवार ने ढक्कन निकालने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
ये भी पढ़ें
Faridabad: बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत