मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. APSC Job Scam, APSC, Job Scam
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (00:27 IST)

एपीएससी नौकरी घोटाले में 15 अधिकारी गिरफ्तार

एपीएससी नौकरी घोटाले में 15 अधिकारी गिरफ्तार - APSC Job Scam, APSC, Job Scam
गुवाहाटी। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) में नकदी के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में बुधवार को 15 सिविल सेवा अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
असम के पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय ने बताया, हमारी जांच में हमने 25 उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं के संबंध में विशेषज्ञों की राय मांगी। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने उन पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने पूरे असम में कल आधी रात से अभियान चलाकर अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
सहाय के मुताबिक, हम अब 10 और अफसरों की तलाश कर रहे हैं। इनमें से कुछ विभिन्न प्रशिक्षणों के लिए राज्य से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि 25 लोगों में से 13 असम सिविल सेवा में हैं, सात असम पुलिस सेवा में और बाकी अन्य सिविल सेवाओं में हैं। डीजीपी ने जांच पर असंतोष जताया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
क्रॉस कंट्री ट्रेन सेवा शुरू करेंगे प्रधानमंत्री मोदी और शेख हसीना