शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 30 kg plastic in cow stomuch
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (12:16 IST)

गाय के पेट से निकला 30 किलो प्लास्टिक, 4 घंटे तक चला ऑपरेशन

गाय के पेट से निकला 30 किलो प्लास्टिक, 4 घंटे तक चला ऑपरेशन - 30  kg plastic in cow stomuch
Odisha News : ओडिशा के बरहामपुर में एक सरकारी पशु चिकित्सालय के डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब एक गाय के पेट से लगभग 30 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां निकली। 10 वर्ष की आयु वाली इस गाय की हालत अब स्थिर है और वह एक सप्ताह तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी।
 
गंजम के मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने बताया कि गाय के पेट से प्लास्टिक निकालने के लिए सत्य नारायण कार के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों के एक दल को 4 घंटे तक ऑपरेशन करना पड़ा।
 
बताया जा रहा है कि गाय लोगों द्वारा प्लास्टिक की थैलियों में फेंके गए बचे हुए भोजन को खाती थी। इसी वजह से उसका पेट में प्लास्टिक की थैलियां जमा हो गई और उसकी आंतों पर असर पड़ने लगा।
 
गौरतलब है कि पिछले साल भी अस्पताल के चिकित्सकों ने इसी तरह एक गाय के पेट से करीब 15 किग्रा प्लास्टिक की थैलियां निकाली थीं।