शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 16 year old girl becomes pregnant, case registered against parents
Written By
Last Modified: ठाणे (महाराष्ट्र) , बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (21:37 IST)

16 साल की लड़की हुई गर्भवती, माता-पिता पर मामला दर्ज

16 साल की लड़की हुई गर्भवती, माता-पिता पर मामला दर्ज - 16 year old girl becomes pregnant, case registered against parents
Thane News: महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 16 साल की अपनी नाबालिग बेटी की कथित रूप से शादी कराने को लेकर बिहार की एक दंपत्ति समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की के गर्भवती पाए जाने के बाद बलात्कार का आरोप भी प्राथमिकी में शामिल किया है।
 
अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसके माता-पिता बिहार में सीतामढ़ी के रहने वाले हैं तथा कुछ महीने पहले नाबालिग लड़की की 35 वर्षीय एक व्यक्ति से शादी कराई गई थी।
 
उन्होंने बताया कि यह अपराध तब सामने आया जब लड़की हाल में नवी मुंबई में अपनी एक दोस्त के पास गई थी। उन्होंने बताया कि लड़की की अवैध शादी के बारे में पता चलने के बाद उसकी दोस्त उसे न्हावा शेवा पुलिस के पास ले गई, जिसने नाबालिग को बाल पुनर्वास केंद्र भेज दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर जब जांच की गई तब यह लड़की 4 महीने की गर्भवती पाई गई। उसके बाद पुलिस ने आईपीसी और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। प्राथमिकी में लड़की के माता-पिता एवं उसके पति को नामजद किया गया है तथा यह मामला सीतामढ़ी पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है क्योंकि यह अपराध वहीं हुआ था। (एजेंसी/वेबदुनिया)