शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. Prime Minister Modi did a road show in an open vehicle in Bikaner
Written By
Last Modified: जयपुर , मंगलवार, 21 नवंबर 2023 (00:04 IST)

Rajasthan election : प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में खुले वाहन में किया रोड शो

Rajasthan election : प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में खुले वाहन में किया रोड शो - Prime Minister Modi did a road show in an open vehicle in Bikaner
PM Modi did a road show in Bikaner : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में 'रोड शो' किया। यह रोड शो जूनागढ़ से शुरू हुआ और गोकुल सर्किल पर समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे रास्ते हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान सख्त सुरक्षा उपाय किए गए थे।
 
मोदी ने केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल के साथ खुले वाहन में रोड शो किया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ मोदी का स्वागत किया और मोदी ने हाथ हिलाते हुए अभिवादन स्वीकार किया।
 
यह रोड शो जूनागढ़ से शुरू हुआ और गोकुल सर्किल पर समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे रास्ते हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी जब खुली जीप में निकले तो लोगों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।
 
जूनागढ़, सार्दुल सिंह सर्कल और सिटी पैलेस होटल जैसे क्षेत्रों से होते हुए रोड शो दो विधानसभा क्षेत्रों बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम से होकर गुजरा। रोड शो में सात स्थानों पर पारंपरिक कालबेलिया नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था।
 
रोड शो के दौरान सख्त सुरक्षा उपाय किए गए थे। रोड शो ने बड़ी और उत्साही भीड़ को आकर्षित किया। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को राजधानी जयपुर में ऐसा ही रोड शो करेंगे।
 
जयपुर में रोड शो सांगानेरी गेट से शुरू होगा और बापू बाजार, नेहरू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार से होते हुए सांगानेरी गेट पर खत्म होगा।
 
रोड शो के रास्ते में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
भारत को धमकी देने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA का एक्शन, दर्ज किया मामला