शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. नवरात्रि 2023
  3. नवरात्रि संस्कृति
  4. Shardiya navratri 2023 kab se kab tak hai
Written By
Last Updated : शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (12:18 IST)

Shardiya Navratri 2023: 8 या 9 कितने दिन की हैं शारदीय नवरात्रि?

Shardiya Navratri 2023: 8 या 9 कितने दिन की हैं शारदीय नवरात्रि? - Shardiya navratri 2023 kab se kab tak hai
Durga Puja 2023: आश्‍विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदा नवरात्रि का महापर्व प्रारंभ होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर 2023 रविवार से प्रारंभ हो रहा है। शारदीय नवरात्र का पर्व वैसे तो 9 दिनों का ही होता है परंतु कई बार तिथि घट-बढ़ के कारण नवरात्र‍ि का पर्व 8 दिन का भी हो जाता है और 10 दिनों का भी। यानी जब तिथियों का लोप होता है या तिथियों के समय कम या ज्यादा होते हैं तो नवरात्रि 8 से 10 दिनों की हो जाती है। ऐसे में जानिए कि इस बार यह महोत्सव कितने दिनों का रहेगा।
 
वर्ष 2023 में शारदीय नवरात्र‍ि का पर्व 15 अक्ट़बर रविवार से प्रारंभ हो रहा है जो 23 अक्टूबर सोमवार के दिन नवमी पर समाप्त हो रहा है। 24 अक्टूबर मंगलवार के दिन विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस मान से नवरात्रि का पर्व 9 दिनों का ही रहेगा। 10वें दिन विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।
 
शारदीय नवरात्रि नौ दिनों की 9 तिथियां और दिनांक:-
15 अक्टूबर 2023 (रविवार) : घट स्थापना, शैलपुत्री मां की पूजा।
16 अक्टूबर 2023 (सोमवार) : द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा।
17 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) : तृतीया माँ चंद्रघंटा की पूजा।
18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) : चतुर्थी माँ कुष्मांडा की पूजा।
19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) : पंचमी माँ स्कंदमाता की पूजा।
20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) : षष्ठी माँ कात्यायनी की पूजा।
21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) : सप्तमी माँ कालरात्रि की पूजा।
22 अक्टूबर 2023 (रविवार) : अष्टमी माँ महागौरी की पूजा। दुर्गा महा अष्टमी पूजा
23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) : नवमी माँ सिद्धिदात्री की पूजा। दुर्गा महा नवमी पूजा।
24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) : दशमी नवरात्रि पारणा दुर्गा विसर्जन। विजय दशमी।
ghatasthapana 2023 date
ghatasthapana 2023 date
पंचांग के अनुसार, 14 अक्टूबर रात 11:24 से आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि शुरू हो रही है और इसका समापन 16 अक्टूबर को मध्यरात्र‍ि 12:32 एएम पर होगा। उदयातिथि के आधार पर शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 15 अक्टूबर को होगा।