रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. The Elephant Whispers wins Best Documentary Film
Written By
Last Updated : सोमवार, 13 मार्च 2023 (08:55 IST)

बधाई हो! भारत को मिला ऑस्कर, 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री, नाटू नाटू ने रचा इतिहास

The Elephant Whispers
ऑस्कर अवॉर्ड में भारत का डंका बजा है। भारत को पहली बार अकादमी अवॉर्ड्स में एक साथ तीन नॉमिनेशन मिले हैं। जहां एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म आरआरआर के गाने नातू-नातू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग में नॉमिनेशन मिला है। वहीं, 'ऑल दैट ब्रीथ्स' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को क्रमशः बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर और बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री में नॉमिनेशन मिला है।

बता दें कि 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' मानव और हाथी के बीच के मानवीय रिश्तों और संवेदनाओं पर आधारित शॉर्ट फिल्म है। ऑस्कर में जाने से पहले ही इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो चुकी है। भारतीय फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के नाम की घोषणा बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए हुई। इसके साथ ही भारत की झोली में पहला ऑस्कर अवॉर्ड आ चुका है। इस डॉक्युमेंट्री को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है।

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ 8 दिसम्बर 2022 को रिलीज हुई थी। 39 मिनट की यह इंडियन अमेरिकन शॉट डॉक्युमेंट्री फिल्म एक कपल और उनके बेबी एलिफेंट से बॉन्डिंग की कहानी है। इसे गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने निर्देशित किया है। बता दें कि हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने यह डॉक्यु ड्रामा देखा था और इसकी काफी तारीफ की थी। प्रियंका ने कहा था, ‘भावनाओं से भरा एक ट्रंक. दिल को छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री में से एक, जिसे मैंने हाल ही में देखा है। मुझे बहुत पसंद आई। इस अद्भुत कहानी को जीवंत करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद’
edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
Oscars 2023 : 'आरआरआर' ने रचा इतिहास, 'नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में मिला ऑस्कर अवॉर्ड