शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Temperature crosses 47 degrees in West Bengal, know 10 hottest places in India

झुलसा रही है गर्मी, बंगाल में तापमान 47 पार, जानिए भारत के 10 सबसे गर्म स्थान

heat
10 hottest places in India: भीषण गर्मी ने भारत के कई राज्यों को झुलसाना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल में मेदिनीपुर जिले के कलाईकुंडा में सर्वाधिक 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद झारखंड के सिंहभूमि में सबसे ज्यादा तापमान रहा। ओड़िशा का बालासोर जिला तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा। बिहार, तेलंगाना आदि राज्यों में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। मध्य प्रदेश में रीवा जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। 
 
मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को बंगाल के कई जिलों में ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। बंगाल के पानागढ़ में 45.6, मिदनापुर में 45.5, बांकुरा में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इनके अलावा कोलकाता, दमदम, अलबेरिया, कृष्णानगर, बर्दवान, बैरकपुर आदि स्थानों पर भी 43 डिग्री या उससे भी अधिक तापमान दर्ज किया गया। 
 
दरअसल, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल में औसत न्यूनतम तापमान (22 डिग्री सेल्सियस) 1901 के बाद से सबसे अधिक था। तूफान की आवृत्ति औसत से कम रही, इसलिए पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तापमान अपेक्षाकृत अधिक था। ALSO READ: तमिलनाडु के ऊटी में गर्मी से टूटा रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज
10 hottest places in India
झारखंड और ओड़िशा में भी गर्मी की मार : झारखंड दूसरे सबसे गर्म राज्य रहा, जहां पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में 47.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। डाल्टनगंज और जमशेदपुर में भी क्रमश: 43.8 और 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ओड़िशा के कई जिलों में 44 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया। राज्य के बरीपाड़ा में सर्वाधिक 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बिहार में सुपौल में सर्वाधिक 41.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। तेलंगाना में रामगुंडम (44.4) सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, आंध्रप्रदेश में नांदयाल (45) सबसे गर्म स्थान रहा। 
 
झारखंड में एक की मौत : झारखंड में भीषण गर्मी के मद्देनजर बुधवार के लिए राज्य के 11 जिलों के ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। भीषण गर्मी की वजह से मंगलवार को दुमका बस अड्डे पर दो लोग बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जिनमें से एक शिव कुमार मंडल (32) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे का उपचार किया जा रहा है। ALSO READ: Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट
 
पर्यटन स्थल ऊटी में भी टूटा रिकॉर्ड : तमिलनाडु के उधगमंडलम (ऊटी) में 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक था। इससे पहले ऊटी में 29 अप्रैल 1986 को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा था।
 
कई स्थानों पर स्कूल बंद : भीषण गर्मी के मद्देनजर कई राज्यों में स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी गई है। बिहार और झारखंड में 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। हालांकि कई स्थानों पर पहले से ही स्कूलों की छुट्‍टियां घोषित कर दी गई हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?