शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shelly Oberoi will be AAP's candidate for the post of Mayor of Delhi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (13:04 IST)

शैली ऑबेराय होंगी दिल्ली की महापौर, आबे मोहम्मद डिप्टी मेयर

शैली ऑबेराय होंगी दिल्ली की महापौर, आबे मोहम्मद डिप्टी मेयर - Shelly Oberoi will be AAP's candidate for the post of Mayor of Delhi
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की नई महापौर के लिए शैली ऑबेराय का चयन किया है और वे आप की ओर से महापौर पद की उम्मीदवार होंगी। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप की जीत के बाद सबकी निगाहें टिकी हुई थीं कि आप मेयर पद के लिए किसे उम्मीदवार बनाता है? और आबे मोहम्मद डिप्टी मेयर होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। ऐसे में शैली का महापौर बनना तय है। लंबे इंतजार और मंथन के बाद आप ने शैली ऑबेराय को अपना उम्मीदवार बनया है। शैली वार्ड क्रमांक 86 पार्षद चुनी गई थीं।
ये भी पढ़ें
भारत में नहीं आएगी चीन जैसी कोरोना की नई लहर, घबराएं नहीं, सतर्क रहने की जरूरत