शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ratan Tata admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai
Last Updated : सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (16:11 IST)

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा मुंबई में अस्पताल में भर्ती

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा मुंबई में अस्पताल में भर्ती - Ratan Tata admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai
Ratan Tata admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
अस्पताल के मुताबिक डॉ. गोलावाला के नेतृत्व में रतन टाटा का इलाज किया जा रहा है। अपनी तबीयत को लेकर रतन टाटा ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

क्या कहा टाटा ने : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि मैं अपने स्वास्थ्य के संबंध में चल रही हालिया अफवाहों से अवगत हूं। सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे सही नहीं हैं। रतन टाटा ने कहा कि उम्र संबंधित हो रही स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मेडिकल चेकअप चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोई चिंता की बात नहीं है। लोगों और मीडिया से अनुरोध है कि अफवाह नहीं फैलाएं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
चलती बस में रील बना रहा था ड्राइवर, यात्रियों ने रोका, नहीं माना, अंबाजी हादसे में 3 की मौत