मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rakesh Sinha, Sonal Mansingh to go in Rajyasabha
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 14 जुलाई 2018 (12:29 IST)

राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह समेत 4 हस्तियां राज्यसभा जाएंगी

राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह समेत 4 हस्तियां राज्यसभा जाएंगी - Rakesh Sinha, Sonal Mansingh to go in Rajyasabha
नई दिल्ली। संघ विचारक राकेश सिन्हा, नृत्यांगना सोनल मानसिंह, मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और दलित नेता रामशकल को राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। 
 
राकेश सिन्हा दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर होने के साथ ही संघ की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। सिन्हा विभिन्न टीवी चैनलों पर संघ, भाजपा और केन्द्र सरकार के पक्ष में विचार रखते हैं। वे बिहार के के बेगूसराय के रहने वाले हैं।
 
दूसरी सोनल मानसिंह भरतनाट्‍यम की नृत्यांगना हैं। रघुनाथ महापात्रा मूर्तिकार हैं। रामशकल यूपी के ‍दलित और किसान नेता हैं। वे पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं। 
ये भी पढ़ें
इटली ने 450 शरणार्थियों को आने से रोका, कहा माल्टा जाओ