शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. NATO told Russia to stop the war and talk
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (23:37 IST)

यूक्रेन का 'मददगार' NATO 'नसीहत' की मुद्रा में, कहा- रूस युद्ध रोके और बातचीत करे

यूक्रेन का 'मददगार' NATO 'नसीहत' की मुद्रा में, कहा- रूस युद्ध रोके और बातचीत करे - NATO told Russia to stop the war and talk
नई दिल्ली। यूक्रेन (russia ukraine war) को मदद का भरोसा दिलाकर बुरे वक्त में पीछे हटने वाले NATO अब नसीहत की मुद्रा में आ गया। उसने कहा कि रूस आगे गंभीर परिणाम चुकाएगा। 
 
नाटो ने कहा कि रूस ने नियमों का उल्लंघन किया है। हम रूस के हमले की निंदा करते हैं और यूक्रेन को राजनीतिक मदद देंगे। हमारी यूक्रेन संकट पर नजर है। नाटो ने रूस को आगे गंभीर परिणाम चुकाने की चेतावनी देते हुए कहा कि रूस युद्ध रोके और यूक्रेन से बातचीत करे। साथ ही रूस और बेलारूस की जवाबदेही तय होगी।
 
रूस सस्पेंड : इस बीच, काउंसिल ऑफ यूरोप ने रूस काउंसिल की सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है। हालांकि रूस के विदेश मंत्री रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस पड़ोसी देश यूक्रेन पर 'कब्जा' नहीं करना चाहता और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आह्वान पर यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद मास्को यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है।
 
वहीं, ब्रिटेन के रक्षामंत्री ने कहा नाटो देशों को युद्ध में शामिल नहीं होना चाहिए। इस बीच, पिछले 48 घंटों में यूक्रेन के 50 हजार लोगों ने देश छोड़ दिया। दूसरी ओर, यूएनएससी में रूस के मुद्दे पर वोटिंग होगी।