शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mohan Yadav condoled the death of Ratan Tata
Last Updated : गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (14:44 IST)

एमपी सीएम मोहन यादव ने जताया रतन टाटा के निधन पर शोक

कहा कि वे एक महान उद्योगपति और बहुत संवेदनशील व्यक्ति थे

एमपी सीएम मोहन यादव ने जताया रतन टाटा के निधन पर शोक - Mohan Yadav condoled the death of Ratan Tata
News about ratan tata : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने गुरुवार को रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भोपाल में कहा कि वे एक महान उद्योगपति और बहुत संवेदनशील व्यक्ति थे, जो हमेशा राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए समर्पित थे। टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 86 साल के थे। यादव ने एक बयान में कहा कि टाटा का निधन न केवल उद्योग के लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।ALSO READ: रतन टाटा के 10 फैसले जिन्होंने बदली भारतीय उद्योग जगत की दशा दिशा
 
एक बहुत संवेदनशील आत्मा को खो दिया : उन्होंने कहा कि देश ने एक महान उद्योगपति और एक बहुत संवेदनशील आत्मा को खो दिया है, जो हमेशा राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए समर्पित थे। उनके निधन से न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के उद्योग जगत में एक शून्य पैदा हो गया है। यादव ने कहा कि वे बाबा महाकाल (उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के देवता) से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को इस अपार क्षति से उबरने की शक्ति मिले।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta