शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 5 October 2024 in India
Last Updated : शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (09:03 IST)

Weather Updates: दिल्ली में तापमान बढ़ा, IMD ने किया 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Updates: दिल्ली में तापमान बढ़ा, IMD ने किया 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी - Latest weather news for 5 October 2024 in India
Weather Updates: मानसून की विदाई देश के अधिकतर हिस्सों से हो गई है। लेकिन दूसरी ओर प्रायद्वीपीय भारत और नॉर्थ-ईस्ट भारत में अभी भी मूसलधार बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को असम और आसपास के क्षेत्र में 240 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 11 राज्यों में जलप्रलय का अलर्ट बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
आईएमडी ने बताया कि बीते शुक्रवार को बिहार और उत्तरप्रदेश के आसपास के क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई, वहीं दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली एनसीआर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है लेकिन आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।
 
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एकसाथ 3 जगह साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक जगह लो प्रेशर बना रहे हैं। इनकी वजह से प्रायद्वीपीय भारत के हिस्से तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिणी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में मूसलधार बारिश की संभावना है। जानकारी के लिए रिट्रीटिंग मानसून की सबसे अंतिम बारिश की बूंद तमिलनाडु में ही गिरती है। मूसलधार बारिश की वजह से जलप्रलय आ जाता है और आम जनजीवन को काफी नुकसान होता है।
 
आज केरल, दक्षिणी आंध्रप्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और तमिलनाडु में मूसलधार बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार 5 अक्टूबर को केरल, दक्षिणी आंध्रप्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और तमिलनाडु में मूसलधार बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघालय में मूसलधार बारिश की संभावना जताई है, साथ ही बंगाल की खाड़ी के आसपास लगे क्षेत्रों में भी हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है।
 
दिल्ली में मानसून के साथ ही दिन में तापमान बढ़ा : दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहा और धूप खिली रही। इसी के साथ अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आधिकारिक रूप से लौट जाने के बाद दिल्ली में गर्म दिन रहा। बुधवार को दिल्ली का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 10 अक्टूबर के तापमान से अधिक है। पिछले साल 10 अक्टूबर को 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शाम 5.30 बजे आर्द्रता का स्तर 56 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
 
स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अक्षांश 30.8 उत्तर, देशांतर 81.2 डिग्री पूर्व, लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, अक्षांश 21 डिग्री उत्तर और अक्षांश 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिम उत्तरप्रदेश के बचे हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ और हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 
एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश पर है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण से ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर बिहार से ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के पार उत्तरी अंडमान सागर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। लक्षद्वीप क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, बांग्लादेश और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई। रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 बार भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्रप्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, ओडिशा और पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा, केरल, तमिलनाडु और मराठवाड़ा में हल्की बारिश हुई। झारखंड और दक्षिणी मध्यप्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज शनिवार, 5 अक्टूबर को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बांग्लादेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, पूर्वी उत्तरप्रदेश, दक्षिणी गुजरात, विदर्भ, दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट सिक्योरिटी इंचार्ज को आया मेल