शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol and diesel released
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (11:51 IST)

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, अपने शहर का भाव करें चेक

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, अपने शहर का भाव करें चेक - Latest prices of petrol and diesel released
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑइल (WTI Crude Oil) के दामों में आज 0.63 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 90.73 डॉलर पर है। ब्रेंट क्रूड ऑइल (Brent Crude Oil) की कीमत में आज 0.50 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 94.17 डॉलर प्रति बैरल पर है।
 
वैश्विक कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के भाव तय किए जाते हैं। इसमें टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी शामिल होते हैं। इस वजह से हर राज्य में इनकी कीमत अलग होती है।
 
देश की सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों को रिवाइज करती हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट किया गया है। पिछले साल मई 2022 में ही इनके दामों को राष्ट्रीय स्तर पर बदला गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, चंडीगढ़ में 96.20 और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10  रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अजमेर में पेट्रोल 108.07 रुपए, डीजल 93.35 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
तमिलनाडु के सीएम चले शिवराज की राह, महिलाओं को देंगे 1000 रुपए प्रतिमाह