शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India's external debt increased to US 629.1 billion dollor at the end of June
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (15:10 IST)

देश का विदेशी कर्ज बढ़कर 629.1 अरब डॉलर हुआ, RBI ने जारी किए आंकड़े

देश का विदेशी कर्ज बढ़कर 629.1 अरब डॉलर हुआ, RBI ने जारी किए आंकड़े - India's external debt increased to US 629.1 billion dollor at the end of June
Foreign debt increased at the end of June : भारत का विदेशी ऋण जून 2023 के अंत में मामूली रूप से बढ़कर 629.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, हालांकि ऋण-जीडीपी अनुपात में गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई।
 
आंकड़ों के अनुसार, कर्ज में 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर का इजाफा हुआ है। मार्च के अंत में यह 624.3 अरब अमेरिकी डॉलर था। आरबीआई ने कहा, जून 2023 के अंत में विदेशी ऋण और सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात घटकर 18.6 प्रतिशत हो गया, जो मार्च 2023 के अंत में 18.8 प्रतिशत था।
 
आरबीआई ने कहा कि सरकार का सामान्य बकाया कर्ज कम हुआ, जबकि गैर-सरकारी कर्ज जून 2023 के अंत में बढ़ गया। इसके अलावा, विदेशी कर्ज में 32.9 प्रतिशत की सबसे अधिक हिस्सेदारी ऋण की रही। इसके बाद इसमें मुद्रा तथा जमा, व्यापार ऋण और अग्रिम व ऋण प्रतिभूतियों का योगदान रहा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
PM Gati Shakti : 52000 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की सिफारिश, जानिए कौनसी हैं ये परियोजनाएं...