शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD made this prediction regarding the temperature in October
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (20:15 IST)

अक्टूबर में कैसा रहेगा तापमान, IMD ने जताया यह अनुमान

अक्टूबर में कैसा रहेगा तापमान, IMD ने जताया यह अनुमान - IMD made this prediction regarding the temperature in October
IMD's estimate regarding temperature : भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर मानसून के प्रभाव से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के पांच मौसम संबंधी उपमंडलों- तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश होती है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि देश के व्यापक हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। उसने बताया कि पूर्वोत्तर मानसून अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में सामान्य रहने का अनुमान है।

इसका मतलब है कि इस क्षेत्र में लंबी अवधि के औसत 334.13 मिमी के मुकाबले 88 प्रतिशत से 112 प्रतिशत बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर मानसून के प्रभाव से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के पांच मौसम संबंधी उपमंडलों- तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश होती है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि अक्टूबर में भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। उसने कहा कि पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर, भारत के बड़े हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)