सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. gehana vasisth
Written By
Last Updated : रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (12:52 IST)

कौन है ‘गंदी बात’ वाली गहना व‍शिष्‍ठ, जिसे मुंबई पुलिस ने इस वजह से किया ग‍िरफ्तार?

कौन है ‘गंदी बात’ वाली गहना व‍शिष्‍ठ, जिसे मुंबई पुलिस ने इस वजह से किया ग‍िरफ्तार? - gehana vasisth
पॉर्न वीडियो के मामले में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। गहना को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने पोर्न वीडियो शूट करने और एक वेबसाइट पर अपलोड करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गहना ने 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग की और उसे अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड किया। इस खबर के सामने आने से ही सोशल मीडिया पर गहना वशिष्ठ ट्रेंड करने लगी हैं।

गहना वशिष्ठ एक एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ एक मॉडल भी हैं। साल 2012 में गहना वशिष्ठ ने मिस एशिया बिकिनी प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। गहना हिंदी के साथ ही साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। कुछ वक्त पहले वो एक टॉपलेस फोटो शूट की वजह से चर्चा में आई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि गहना को फेम एकता कपूर  की मशहूर वेब सीरीज 'गंदी बात'  से मिला।

गहना ने बतौर निर्देशक भी अपना हाथ आजमाया है और अंकिता दवे स्टारर एक सेमी पॉर्न फिल्म का निर्देशन किया है।
ये भी पढ़ें
वाहनों की नई स्क्रैप पॉलिसी में नए वाहनों की खरीद पर मिलेंगे कई लाभ : गडकरी