शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. france president emmanuel macron invited to be chief guest republic day
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (10:50 IST)

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि - france president emmanuel macron invited to be chief guest republic day
नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते हैं। समारोह से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
सूत्रों ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 दिसंबर को COP 28 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जलवायु वित्तपोषण एवं असैन्य परमाणु सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
 
मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि दुबई में अपने अच्छे मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत हमेशा की तरह सार्थक रही। मैं भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने के उनके उत्साह की प्रशंसा करता हूं।
 
इससे पहले भारत ने इस अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को आमंत्रित किया था लेकिन उन्होंने जनवरी में नई दिल्ली की यात्रा करने में असमर्थता जताई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
सकारात्मक रुख से घरेलू शेयर बाजारों में रही तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज