रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Former Chief Minister of Andhra Pradesh Kiran Kumar Reddy joined BJP
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (13:00 IST)

बड़ी खबर, भाजपा में शामिल हुए आंधप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी

बड़ी खबर, भाजपा में शामिल हुए आंधप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी - Former Chief Minister of Andhra Pradesh Kiran Kumar Reddy joined BJP
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व नेता एवं अविभाजित आंध्रप्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में रेड्डी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
इसी साल मार्च महीने में रेड्डी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सितंबर, 1959 में जन्मे रेड्डी ने 25 नवंबर, 2010 से 01 मार्च, 2014 तक अविभाजित आंध्रप्रदेश के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 2 जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के गठन से पहले वह संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
क्या आज सरेंडर करेगा अमृतपाल? सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पुलिसकर्मियों की छुट्‍टियां रद्द