मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Metro, Delhi Metro Passenger
Written By
Last Modified: गुरुवार, 15 मार्च 2018 (23:24 IST)

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ी

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ी - Delhi Metro, Delhi Metro Passenger
नई दिल्ली। पिछले साल अक्टूबर में यात्रियों की औसत संख्या में गिरावट आने के बाद दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या में बढोतरी होने लगी  है। फरवरी में तकरीबन 27 लाख यात्रियों ने हर दिन मेट्रो से सफर किया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा है कि दिसंबर में मेजेंटा लाइन का एक कॉरिडोर खुलने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ।


इसके अलावा मार्च में पिंक लाइन के एक हिस्से के खुलने से इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘दिसंबर 2017 में (रोजाना औसत) यात्रियों की संख्या 25.64 लाख थी जो जनवरी 2018 में बढ़कर 26.85 लाख हो गई।

फरवरी में यात्रियों की संख्याका यह रिकॉर्ड 26.98 लाख का आंकड़ा छू गया।’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांच नए इंटरचेंज स्टेशनों से लोगों को विकल्प मिलेगा और दिल्ली-एनसीआर में एक जगह से दूसरी जगह जाने की सहूलियत बढ़ने के साथ ही रास्ता हो जाएगा।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि यात्रियों की संख्या में वृद्धि के साथ फरवरी में औसतन 80,000 यात्रियों का इजाफा हुआ। दिल्ली मेट्रो में अक्तूबर 2017 में रोजाना औसतन यात्रियों की संख्या 24.2 लाख थी।
ये भी पढ़ें
20 करोड़ में जयललिता का घर बदलेगा स्मारक के रूप में