मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chief Minister Hemant Soren meets Prime Minister Narendra Modi
Written By
Last Modified: शनिवार, 11 जनवरी 2020 (19:10 IST)

पीएम मोदी से मिले हेमंत सोरेन, प्रधानमंत्री ने दिया यह आश्‍वासन

पीएम मोदी से मिले हेमंत सोरेन, प्रधानमंत्री ने दिया यह आश्‍वासन - Chief Minister Hemant Soren meets Prime Minister Narendra Modi
नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री सोरेन ने अपनी इस मुलाकात में राज्य के प्रमुख विषयों पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सोरेन की प्रधानमंत्री के साथ यह पहली मुलाकात थी।

खबरों के मुताबिक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर राज्य के प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को केंद्र से भरपूर सहयोग और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा का आश्वासन दिया है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में सरकार गठन के बाद मैं पहली बार प्रधानमंत्री से मिला। भविष्य में मैं एक बार फिर उनसे मिलूंगा और राज्य की समस्याओं को उनके समक्ष रखूंगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
ये भी पढ़ें
ममता पहले मोदी से मिलीं फिर CAA के खिलाफ दिया धरना