बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chief Minister Atishi's big decision regarding the minimum wage of workers
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (17:52 IST)

दिल्ली की CM आतिशी ने लिया बड़ा फैसला, 18 हजार से कम नहीं होगी किसी की सैलरी

Atishi Marlena
Chief Minister Atishi's big decision regarding the minimum wage of workers : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को असंगठित क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों के लिए 18,066 रुपए, अर्ध-कुशल के लिए 19,929 रुपए और कुशल श्रमिकों के लिए 21,917 रुपए न्यूनतम वेतन की घोषणा की।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रभार संभालने के बाद आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने शहर में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन लागू किया है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने भाजपा पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में न्यूनतम वेतन दिल्ली में दिए जा रहे वेतन का आधा है।
आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने न केवल अदालत के माध्यम से न्यूनतम वेतन लागू किया, बल्कि भाजपा द्वारा खड़ी की गईं बाधाओं के बावजूद हर साल दो बार इसमें संशोधन भी सुनिश्चित किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
वर्क लोड ऑफिस में बढ़ा रहा cardiac arrest, क्‍या है Smoke Break जो युवाओं में बांट रहा Diabetes और Blood pressure