मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP Minister rajesh munat sex CD
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (13:33 IST)

भाजपा के मंत्री की रंगरेलियों की सीडी

भाजपा के मंत्री की रंगरेलियों की सीडी - BJP Minister rajesh munat sex CD
नई दिल्ली। ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार विनोद वर्मा ने ने आरोप लगाया है कि उनके पास छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के लोक निर्माण मंत्री मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी थी। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रकाश बजाज नामक व्यक्ति ने विनोद वर्मा के खिलाफ ब्लैक मेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का आरोप है कि विवादित सीडी की करीब 1000 कॉपियां बनाई गईं। पुलिस के मुताबिक करीब 500 सीडियां बरामद हुईं  हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्हें पत्रकार विनोद वर्मा का पता सीडी की कॉपी बनाने वाले से मिला।
वर्मा एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया के सदस्य भी हैं। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया सेल के साथ जुड़े हुए हैं। उनके खिलाफ रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज है।

दूसरी ओर, वर्मा की गिरफ्तारी को प्रेस की आजादी पर हमला बताते हुए पत्रकार संगठनों और विपक्षी दलों ने निंदा की है। कांग्रेस ने वर्मा की गिरफ्तारी की निंदा की है। वहीं पत्रकारों ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की है।