शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Big announcement by PM Modi, approval of Rs 2 lakh crore plan for Maharashtra
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (21:07 IST)

PM मोदी की बड़ी घोषणा, महाराष्ट्र के लिए 2 लाख करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी

Narendra Modi
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 2 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे रोजगार के लिए नए अवसरों का सृजन होगा। मोदी का यह बयान महाराष्ट्र से कुछ बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं के गुजरात तथा कुछ अन्य राज्यों में चले जाने के बाद विपक्ष की आलोचनाओं के मद्देनजर आया है।

महाराष्ट्र में विपक्ष ने इस मुद्दे पर एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार को घेर रखा है। प्रधानमंत्री ने 75000 लोगों की भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए यहां आयोजित महाराष्ट्र सरकार के समारोह के दौरान एक वीडियो संदेश में कहा कि राज्य सरकार की पहल रोजगार सृजन के उद्देश्य को पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा, केंद्र ने महाराष्ट्र के लिए 2 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे रोजगार के लिए नए अवसरों का सृजन होगा। यूरोपीय विमानन कंपनी एयरबस के एक संघ और टाटा समूह ने सैन्य विमान निर्माण के लिए 22000 करोड़ रुपए की परियोजना के लिहाज से पिछले दिनों गुजरात के वडोदरा को चुना जिसके बाद राज्य सरकार विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रही है।

इसी तरह वेदांता-फॉक्सकॉन के 1.54 लाख करोड़ रुपए के सेमीकंडक्टर संयंत्र के महाराष्ट्र से चले जाने को लेकर भी शिंदे सरकार को अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह संयंत्र पहले पुणे जिले में लगना प्रस्तावित था। सितंबर में इसे गुजरात ले जाने की घोषणा हुई।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
राहुल ने अपनी पीठ पर क्यों चलाए कोड़े? भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांधी का नजर आया यह अंदाज