सम्बंधित जानकारी
- Mothers Day 2021 : जागो...सिस्टम जागो... माताएं तुम्हें पुकार रही हैं...
- Mother day 2021 : मां को कब ले जाओगे टूर पर या रेस्टोरेंट्स में खाना खिलाने?
- Mother Day 2021 : जो मां को छोड़कर ज्यादा महत्व देते हैं अपनी प्रेमिका या पत्नी को, जरूर पढ़ें
- Mother's Day 2021 : शास्त्रों में मिलता है 16 प्रकार की माताओं का वर्णन
- माँ देहरी की रंगोली है, घर को आलोकित करता दीपक है
Mother's Day 2021 : कुछ खुले अशआर माँ के लिए
ए खुदा बंदों को महसूस हो तेरी मौजूदगी औ ख़ुदाई,
इस वास्ते तूने इस ज़मी पर इन्सान की "माँ" बनाई !
बहुत दूर बादलों के पार...रहती हैं वो ,
मेरी रगों में प्यार बनके बहती हैं वो !!
वो रोज़ मुझे आग़ोश में लेकर आँचल तले सुलाती थी,
लोरियाँ गाती माँ मिरी, गोद में थपकी दे झूलाती थी!!
मेरी चौखट से टकराकरआज भी बलाएं लौट जाती हैं ,
ये दुआएँ ही हैं मेरी माँ की जो अपना असर दिखाती हैं !
इबादत औ दुआ है रूहानी, मोहब्बत से दुलारा कीजिये,
वो माँ है हुज़ूर उसे बाइज़्ज़त प्यार से पुकारा कीजिये !
माँ
तुम उतर आना आसमानों से एक दिन देखना मुस्काती मिलूंगी ,
बिन पूछे ही मैं तुम्हें अपनी नम आँखों से कहानी सुनाती मिलूंगी ।
स्वयं मैं ही -
डॉ.अंजना चक्रपाणि मिश्र
