शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Congress keeps a close eye on government officials in Madhya Pradesh
Written By
Last Modified: भोपाल , सोमवार, 20 नवंबर 2023 (18:01 IST)

कांग्रेस की सरकारी अधिकारियों पर 'टेढ़ी नजर', उम्मीदवारों से मांगी जानकारी

Congress
Madhya Pradesh Congress wrote letter to election candidates : कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सभी 230 उम्मीदवारों को पत्र लिखकर उन अधिकारियों का विवरण मांगा है, जिन्होंने कथित तौर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों के खिलाफ काम किया था।
 
हालांकि भाजपा ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के कदम से चुनाव में अपनी आसन्न हार के लिए एक नया बहाना खोजने की कोशिश कर रही है। अपने सभी उम्मीदवारों को संबोधित पत्र में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने दावा किया कि मतदान के दिन (17 नवंबर) स्थापित नियंत्रण कक्ष को भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों के खिलाफ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में शिकायतें मिलीं।
Madhya Pradesh Assembly Election 2023
एमपीसीसी के संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने पत्र में पार्टी उम्मीदवारों से ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों की जानकारी उनके पदनाम और नियुक्ति स्थान के साथ 30 नवंबर तक राज्य कांग्रेस को देने के लिए कहा है।
 
चुनाव प्रचार के दौरान, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बार-बार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था और कांग्रेस के सत्ता में आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
 
नाथ ने भाजपा पर पुलिस, धन और प्रशासन का इस्तेमाल अपने पक्ष में करने का आरोप लगाया था। राज्य भाजपा सचिव राहुल कोठारी ने संपर्क किए जाने पर कहा कि कांग्रेस चुनावों में अपनी ‘आसन्न हार’ के लिए एक नया बहाना ढूंढने की कोशिश कर रही है।
 
कोठारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी लोकतंत्र के ताकतवर संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि जिनके पास मतदान केंद्रों पर बैठने के लिए कार्यकर्ता नहीं हैं, वे इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश में 230 सदस्‍यीय राज्य विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
भाजपा के सभी नेताओं की भाषा एक जैसी, मुद्दों की बात ही नहीं करते : अशोक गहलोत