गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Zimbabwe piles up highest ever T20I score against Gambia
Written By WD Sports Desk
Last Updated : बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (21:22 IST)

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड - Zimbabwe piles up highest ever T20I score against Gambia
जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप के अफ्रीका क्वालीफायर में बुधवार को यहां गाम्बिया के खिलाफ चार विकेट पर 344 रन के साथ क्रिकेट के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने ग्रुप बी के इस मैच में 43 गेंद में 15 छक्कों की मदद से नाबाद 133 रन बनाकर जिम्बाब्वे को विश्व रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाने करने में अहम योगदान दिया।

जिम्बाब्वे ने नेपाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जिसने पिछले साल एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाये थे। जिम्बाब्वे ने इस मैच में 27 छक्के और 30 चौके लगाये।
रजा के 15 छक्के हालांकि किसी टी20 पारी में सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड नहीं है, यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। साहिल ने साइप्रस के खिलाफ 18 छक्के लगाये थे।

आईसीसी ने अपने सभी संबद्ध सदस्य देशों को टी20 अंतरराष्ट्रीय का दर्जा दिया है, जिसके कारण जब भी कमजोर देशों को तुलनात्मक रूप से मजबूत अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ खेलना होता है तो नये रिकॉर्ड कायम होने की संभावना अधिक होती है।

जिम्बाब्वे इसके साथ ही टेस्ट खेलने वाले सभी देशों के बीच इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के छह विकेट पर 297 रन को पीछे छोड़ते हुए टी-20 में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई।

गाम्बिया के मूसा जोबारतेह इस मुकाबले में चार ओवर में 93 रन लुटा कर सबसे महंगे गेंदबाज बने। इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के कसुन राजिथा ने चार ओवर में 75 रन दिए थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हमारे पास भी हैं 4 स्पिनर, कीवी कप्तान ने भी दे दिए Playing XI में बदलाव के संकेत