रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli scores ton & an ODI one against Bangladesh after three years
Written By
Last Updated : शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (17:49 IST)

विराट कोहली ने 3 साल बाद वनडे और बांग्लादेश के खिलाफ लगाया शतक

विराट कोहली ने 3 साल बाद वनडे और बांग्लादेश के खिलाफ लगाया शतक - Virat Kohli scores ton & an ODI one against Bangladesh after three years
साल 2022 विराट कोहली के शतकों का इंतजार खत्म करते हुए जा रहा है। टी-20 में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला शतक लगाने वाले विराट कोहली ने किसी भी प्रारुप में 3 साल बाद शतक लगाने का इंतजार खत्म किया था।

आज बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 3 साल बाद शतक जड़ा। इससे पहले नवंबर 2019 में गुलाबी गेंद टेस्ट में विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। वहीं वनडे में उन्होंने अगस्त 2019 में सबीना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था।

कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 72 शतक बनाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग (71) को पीछे छोड़ दिया है। वह सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में अब सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (100 शतक) से ही पीछे हैं।

कोहली ने अपना 44वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ते हुए ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिये 290 रन की साझेदारी की।विराट कोहली ने आउट होने से पहले 91 गेंदो में 113 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

इसी बीच, किशन ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला शतक और पहला दोहरा शतक जड़ते हुए 213 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में 138 गेंदें खेलकर 24 चौके और 10 छक्के लगाये।

पिछले तीन साल से कोहली का बल्ला खामोश रहने से उनके प्रशंसक जहां निराश दिखाई दिये थे वहीं दूसरी ओर आलोचकों ने भी रन न बनाने पर उनकी जमकर आलोचना की थी।

कोहली ने अगस्त 2022 में संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर आलोचकों को शांत किया था। उन्होंने 1,021 दिनों के अंतराल के बाद सैकड़ा बनाकर 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। कोहली ने यह शतक बनाकर पुरानी रंगत में लौटने के संकेत दिये हैं।