शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Inflation hit before Holi, rising prices spoiled the budget
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 मार्च 2022 (20:11 IST)

होली से पहले महंगाई की मार, बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट

होली से पहले महंगाई की मार, बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट - Inflation hit before Holi, rising prices spoiled the budget
होली से पहले बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। आटा, तेल से लेकर दूध तक के दाम बढ़ चुके हैं। इन परिस्थितियों से डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बढऩे की आशंका ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
 
खाद्य सामग्रियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। करीब एक पखवाड़े पहले रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद आटा, तेल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
 
इस समय रिफाइंड तेल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। बाजार में व्यापारियों की मानें तो इस समय मांग के अनुरूप से रिफाइंड ऑइल की आपूर्ति पीछे से नहीं हो पा रही है। 
 
इससे बाजार में रिफाइंड के दाम बढ़ रहे हैं। व्यापारियों के कारण रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ है। उस दिन से रिफाइंड तेल के दाम 20 से 25 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इस बीच जमाखोरी बढ़ने की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं।
ये भी पढ़ें
रेनो ट्राइबर ने भारत में 1,00,000 गाड़ियों की बिक्री कर उपलब्धि प्राप्त की