सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold fell by Rs 437 to Rs 51151 per 10 grams
Written By
Last Updated : मंगलवार, 29 मार्च 2022 (22:45 IST)

सोना 437 रुपए टूटकर 51151 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी भी 722 रुपए टूटी

सोना 437 रुपए टूटकर 51151 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी भी 722 रुपए टूटी - Gold fell by Rs 437 to Rs 51151 per 10 grams
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 437 रुपए टूटकर 51,151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,588 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

 
चांदी की कीमत भी 722 रुपए की गिरावट के साथ 67,515 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,237 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,918 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 24.80 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,918 डॉलर प्रति औंस रहा जिससे यहां सोने की कीमतों पर दबाव रहा।