शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. 2 bsf persons injured in pak rangers firing
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (09:30 IST)

पाक रेंजरों की गोलीबारी में BSF के 2 जवान घायल

पाक रेंजरों की गोलीबारी में BSF के 2 जवान घायल - 2 bsf persons injured in pak rangers firing
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास सीमा सुरक्षा बलों पर पाकिस्तान रेंजरों की बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 2 जवान घायल हो गए।
 
बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान रेंजरों ने मंगलवार को सुबह करीब सवा आठ बजे अरनिया सेक्टर में विक्रम चौकी पर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की थी, जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, बीएसएफ के जवान चौकी के निकट बिजली का काम कर रहे थे तभी गोलीबारी शुरू हो गई। बीएसएफ जवानों पर पाकिस्तान की इकबाल और खन्नोर चौकी की ओर से हमला किया गया।
 
गोलीबारी की घटना का मुद्दा पाकिस्तान रेंजरों के समक्ष उठाया जाएगा और उनके समक्ष घटना को लेकर विरोध जताया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को एक युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें दोनों देश जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (LOC) पर युद्धविराम को लेकर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के लिए सहमत हुए थे।
ये भी पढ़ें
बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?