शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Scientists warn of painful end regarding space
Written By
Last Modified: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (18:46 IST)

अंतरिक्ष को लेकर वैज्ञानिकों ने दी दर्दनाक अंत की चेतावनी...

अंतरिक्ष को लेकर वैज्ञानिकों ने दी दर्दनाक अंत की चेतावनी... - Scientists warn of painful end regarding space
अंतरिक्ष को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर हम अंतरिक्ष में कॉलोनी बसाने में कामयाब हो भी जाते हैं तो भी खाने की कमी के चलते इंसान एक-दूसने को खाना शुरू कर सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष में बसना आसान नहीं है।

खबरों के अनुसार, वैज्ञानिकों ने बृहस्पति के चंद्रमा कैलिस्टो और शनि के चंद्रमा टाइटन पर इंसानी जीवन को लेकर संभावना जताई है। लेकिन उन्‍होंने इंसानों के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर चेताया भी है। वैज्ञानिकों ने दूर कॉलोनियों के लिए खाने की कमी और बीमारियों को प्रमुख खतरा बताया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर आप बिना तैयारी के कैलिस्टो पर इंसानों को भेजते हैं तो चीजें गलत होने लगेंगी। खाने की कमी के चलते अगर जीवित रहने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता है तो वे एक-दूसरे को खाने लगेंगे।