मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Petrol filled lorry overturns in Tanzania
Written By
Last Updated : शनिवार, 10 अगस्त 2019 (17:21 IST)

तंजानिया में पेट्रोल से भरी लॉरी पलटी, आग लगने से 60 लोगों की मौत

तंजानिया में पेट्रोल से भरी लॉरी पलटी, आग लगने से 60 लोगों की मौत - Petrol filled lorry overturns in Tanzania
मोरोगोरो। तंजानिया के मोरोगोरो में पेट्रोल से भरी लॉरी पलट जाने के बाद आग लगने से 60 लोगों की मौत हो गई और अन्य 70 लोग झुलस गए हैं। सड़क से गुजरते समय मोटरसाइकल पर सवार लोग पेट्रोल इकट्ठा कर रहे थे जिनमें से कुछ लोगों की जलने के कारण मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। सिटीजन तंजानिया समाचार पत्र के अनुसार यह हादसा मोरोगोरो शहर में हुआ। मोरोगोरो क्षेत्र के आयुक्त स्टीफन कुवेबवे ने कहा कि पेट्रोल से भरी लॉरी पलट गई जिसके कारण सड़क पर 100 मीटर दूर तक पेट्रोल फैल गया।

समाचार पत्र के अनुसार सड़क से गुजरते समय मोटरसाइकल पर सवार लोग पेट्रोल इकट्ठा कर रहे थे जिनमें से कुछ लोगों की जलने के कारण मौत हो गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मोरोगोरो देश की राजधानी डोडोमा से 160 किलोमीटर की दूरी पर है।
ये भी पढ़ें
थार एक्सप्रेस को पाकिस्तान ने दिखाई हरी झंडी