शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. जापान के परमाणु ऊर्जा आयोग की वेबसाइट हैक, गुप्त सूचना तक पहुंचने का संदेह
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (15:47 IST)

जापान के परमाणु ऊर्जा आयोग की वेबसाइट हैक, गुप्त सूचना तक पहुंचने का संदेह

Japan Atomic Energy Commission | जापान के परमाणु ऊर्जा आयोग की वेबसाइट हैक, गुप्त सूचना तक पहुंचने का संदेह
टोकियो। जापान के परमाणु ऊर्जा आयोग की वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ है। क्योडो न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि हैकरों ने परमाणु ऊर्जा आयोग की वेबसाइट को हैक कर लिया। हैकरों के आयोग की गुप्त सूचना तक पहुंचने का संदेह है, हालांकि रेडियोधर्मी सामग्री के संरक्षण से संबंधित शीर्ष-गुप्त डेटा लीक नहीं हुई है, क्योंकि यह एक अलग नेटवर्क में संग्रहीत है।
 
परमाणु नियामक को 26 अक्टूबर को इस बारे में जानकारी मिली। इसके बाद से नियामक ने नेटवर्क तक बाहरी लोगों की पहुंच को बंद कर दिया है और मौजूदा समय में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हैकर कहां तक पहुंच पाए थे? (वार्ता)
ये भी पढ़ें
Farmers protest: पानी की तेज बौछार, आंसू गैस का धुआं... फिर भी डटे हैं प्रदर्शनकारी किसान...(देखें फोटो)