रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 19 Ukrainians killed in Russian attack on 20th day of war
Written By
Last Updated : मंगलवार, 15 मार्च 2022 (16:05 IST)

युद्ध के 20वें दिन रूस के हमले में यूक्रेन के 19 लोगों की मौत, कई इमारतें तबाह, यूक्रेन का दावा- 100 रूसी सैनिक मारे

युद्ध के 20वें दिन रूस के हमले में यूक्रेन के 19 लोगों की मौत, कई इमारतें तबाह, यूक्रेन का दावा- 100 रूसी सैनिक मारे - 19 Ukrainians killed in Russian attack on 20th day of war
मास्को। रूस और यूक्रेन के दावों-प्रतिदावों के बीच युद्ध के 20वें दिन रूस के हमले में यूक्रेन के 19 लोगों के मरने की खबर है। दूसरी ओर, यूक्रेन ने दावा किया है उसने रूस के 100 सैनिकों को मार गिराया है। 
 
इस बीच, यूक्रेन पर रूस लगातार हमले कर रहा है। रिव्ने में रूसी सेना के हमले में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। रिव्ने ओब्लास्ट के गवर्नर विटाली कोवल ने बताया कि अभी हमारे पास शुरुआती आंकड़े हैं। हताहतों की संख्‍या बढ़ सकती है।

वहीं, यूक्रेन की राजधानी कीव पर मंगलवार को रूस ने बड़ा हमला किया। कीव में एक रूसी मिसाइल ने 9 मंजिला रिहायशी मकान पर गिरी। इस हमले में बिल्डिंग तबाह हो गई और 2 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 63 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
 
15 मंजिला इमारत में आग : यूक्रेन की राजधानी के एक रिहायशी इलाके में मंगलवार को रूस ने कई हवाई हमले किए, जिससे कीव में 15 मंजिला एक इमारत में आग लग गई। हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य के इमारत में फंसे होने की आशंका है।
 
यूक्रेनी सेना ने एक बयान में बताया कि तोपों से गोले दागे गए, जो पश्चिमी कीव में स्वयातोशनस्की जिले और उपनगर इरपिन के निकट गिरे। हमले के बाद इमारत से आग की लपटें निकलती देखी गईं और कई दमकल कर्मी सीढ़ियों पर चढ़कर आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं।
 
घटनास्थल पर मौजूद एक दमकलकर्मी ने हादसे में एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि की है। कई लोगों को वहां से निकाला गया है। अब भी इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है और दमकल कर्मी उन्हें निकालने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। कीव क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने यूक्रेनी टेलीविजन को बताया कि रूस ने उत्तर-पश्चिमी उपनगर इरपिन, बुका और होस्तोमेल में भी रात भर हमले किए।
 
यूक्रेन का दावा : यूक्रेन की सेना का दावा किया है कि उस रूस के 100 सैनिक मार गिराए और 6 सैन्य वाहनों को बर्बाद कर दिया। यूक्रेन के मुताबिक रूसी सैनिकों ने डोनेत्स्क में यूक्रेन का सुरक्षा घेरा तोड़ने की नाकाम कोशिश की। 
 
ये भी पढ़ें
KashmirFIles : कश्मीर घाटी के 19 जनवरी 1990 के उस मनहूस दिन की पूरी रियल कहानी, चश्मदीद कश्मीरी पंडित संजय टिक्कू की जुबानी