मंगलवार, 24 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Health Benefits of Drinking Milk at night
Written By WD Feature Desk
Last Updated : मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (16:07 IST)

रात को सोने से पहले इस मसाले का दूध पीने से मिलेंगे चौंकाने वाले फ़ायदे

अनिद्रा से लेकर हाजमे तक के लिए ये दूध है फ़ायदेमंद, जानिए कैसे करें तैयार

milk benefits
milk benefits

Health Benefits of Drinking Milk at Night: आयुर्वेद के अनुसार भी सूर्यास्त के बाद 'दूध का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी है। रात में दूध पीने के कई फ़ायदे होते हैं। कुछ लोग रात में केवल प्लेन दूध पीना पसंद करते हैं, वहीँ कुछ लोग फ्लेवर्ड मिल्क पीना पसंद करते हैं।

भारतीय रसोई में एक ऐसा मसाला भी है जिसे यदि दूध में मिलाकर रोज रात को पिया जाए तो दूध को गुण कई गुना तक बढ़ जाता है। जी हां हम बात कर रहें हैं 'जायफल' की। भारतीय रसोई में पाया जाने वाला 'जायफल' बहुत गुणकारी मसाला है जिसे दूध में मिलाकर पीने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं दूध के साथ जायफल मिलाकर पीने के स्वास्थ्य लाभ।ALSO READ: अगर लेनी है स्ट्रेस फ्री नींद तो रोज करें ये 5 काम, शरीर रहेगा हमेशा हेल्दी

जायफल वाले दूध से अनिद्रा होगी ठीक

आज कल कई लोग अनिद्रा से पीड़ित होते हैं। ये एक फेक्ट है कि रात में दिमाग यदि रिलैक्स होता है तो नींद अच्छी आती है। इसके लिए एक घरेलू कारगर नुस्खा है। दूध के साथ यदि चुटकी भर जायफल मिलाकर पिया जाए तो इससे आपका दिमाग काफी रिलैक्स होता है। इतना ही नहीं यह आपके स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है और इससे आपको नींद न आने की समस्या ठीक होती है।

दुरुस्त होगा पाचन

गैस, बदहजमी, अपच आदि की समस्याओं से आज कल हर दूसरा व्यक्ति परेशान हैं। अगर आपको भी इनमे से कोई समस्या है तो आपको दूध और जायफल का सेवन करना चाहिए। दूध और जायफल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जो डाइजेशन को दुरुस्त करने में मदद करता है। वहीं कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको ये नुस्खा काफी तेजी से राहत दिला सकता है।

दर्द में मिलाता है गजब का आराम

जायफल में कुछ यौगिक पाए जाते हैं जो एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। जॉइंट्स या मांसपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए नियमितरूप से रात को  दूध में जायफल मिलाकर पीना चाहिए। इसके अलावा यदि जायफल के तेल की कुछ बूंदें दर्द वाले हिस्से पर लगाते हैं तो आपको काफी आराम मिल सकता है।

मौसमी समस्याओं से राहत

मौसम के बदलाव के कारण होने वाली दिक्कतों जैसे सर्दी, जुकाम आदि से राहत दिलाने में जायफल काफी कारगर साबित होता है। नियमित जायफल का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिल सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।