सम्बंधित जानकारी
- अर्थव्यवस्था को लेकर खुशखबरी, 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी GDP
- Maharana pratap Jayanti: महाराणा प्रताप जयंती कब मनाई जाएगी
- बलात्कार के आरोप से बरी हुए संदीप लामिछाने हुए T20I WC से बाहर, चोट नहीं है कारण
- Indore : सरपंच का पति रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया, जानिए क्या है मामला...
- Mangal Gochar : मंगल का मेष राशि में प्रवेश, 5 राशियों को मिलेगा हनुमानजी का आशीर्वाद
देशभर में 24 घंटे में लू की चपेट से 270 लोगों की मौत, मणिकर्णिका घाट पर क्यों लगी शवों की कतार?
- बनारस में गुरुवार रात लगी शवों की कतार
- मणिकर्णिका घाट की सड़कों पर पूरी रात जाम लगा रहा
- गर्मी से मौतों पर सियासत भी तेज
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 164 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही बिहार में 65 और ओडिशा में 41 लोगों की मौत हुई है। वहीं, झारखंड की बात की जाए, तो 11 लोगों की लू लगने से मौत हो गई है।
यूपी: 164 लोगों की हुई मौत : उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में लू लगने से देर रात तक 80 लोगों की मौत की खबर है। सिर्फ वाराणसी जिले में 34 लोगों की मौत हो गई है। मिर्जापुर में 13, आजमगढ़ में 16, जौनपुर में 4, गाजीपुर 9 और कई इलाकों में लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू लगने से कई लोगों की मौत हुई है। मध्य यूपी में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है
ओडिशा : 41 लोगों की मौत : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 17, संबलपुर में 8, झारसुगुड़ा में 7, बोलनगीर जिले में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही सूबे के दूसरे हिस्से में भी 3 लोगों की मौत हुई है, इन सभी जिलों में लू के प्रकोप में मौत हुई है। इसके अलावा जिले के मुख्तलिफ अस्पतालों में 30 लोगों का इलाज चल रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा राज्य के सुंदरगढ़ जिले में मौत हुई है।
बिहार: 65 लोगों की मौत : बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी का सितम जारी है. लू लगने से 65 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बिहार में सबसे ज्यादा 15 लोगों की मौत औरंगाबाद जिले में हुई है। इसके साथ ही कैमूर में 5, रोहतास में सात लोगों की मौत हुई है। वहीं, बरबीघा में एक, बेगूसराय में एक और छपरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, राज्य के दूसरे हिस्से में भी लू लगने से मौत हुई है।
चुनावी ड्यूटी में गर्मी से मौत: बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के बयान के मुताबिक जिन 14 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 5 भोजपुर ज़िले में चुनाव की ड्यूटी कर रहे थे। 3 रोहतास में चुनाव की ड्यूटी पर थे, 1 शख्स कैमूर में चुनावी ड्यूटी पर थे और 1 औरंगाबाद में तैनात थे। इसके अलावा चार अन्य लोग जिनकी मौत हुई है, वे औरंगाबाद के रहने वाले थे।
झारखंड : 11 लोगों की मौत
बिहार : 65 लोगों की मौत
ओडिशा : 41 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश : 164 लोगों की हुई मौत
झारखंड में 11 लोगों की मौत: झारखंड में भी लू लगने से 11 लोगों की मौत हुई है। सूबे के 18 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रह रहा है। राज्य के दूसरे हिस्सों में लू की चपेट में आने से पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हुई है। कोहल्हान में 5 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, पलामू में भी 5 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही गिरिडीह में एक शख्स की मौत की खबर है। राज्य में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
देश के 10 शहरों का तापमान
- गंगानगर राजस्थान : 48.3
- रोहतक हरियाणा : 47.5
- अयानगर दिल्ली : 47
- पटियाला पंजाब : 46.2
- झांसी यूपी : 47.4
- सीधी मप्र : 48.2
- रायपुर छग : 46.8
- दलोत गंज झारखंड : 47.4
- झारसुगडा ओडिशा : 47
- देहरी बिहार : 46
गोविंद सिंह डोटासरा का दावा: 20-25 अज्ञात लोगों के शव मोर्चरी में आ रहेजयपुर: राजस्थान में हीटवेव से हो रही लोगों की मौतों पर राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा,'एसएमएस अस्पताल से चौंकाने वाली सूचना है। जहां लू से मौत के बाद करीब 40 अज्ञात लोगों के शव मोर्चरी में हैं। हर दिन करीब 20-25 अज्ञात लोगों के शव मोर्चरी में आ रहे… pic.twitter.com/L01BFwfk2U
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 31, 2024
राजस्थान में हीटवेव से हो रही लोगों की मौतों पर राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा,'एसएमएस अस्पताल से चौंकाने वाली सूचना है। जहां लू से मौत के बाद करीब 40 अज्ञात लोगों के शव मोर्चरी में हैं। हर दिन करीब 20-25 अज्ञात लोगों के शव मोर्चरी में आ रहे हैं। लेकिन सरकार मुआवजा देने से बचने के लिए मौत के अलग-अलग कारण बताकर तीन दिन के भीतर पोस्टमार्टम करके मामलों को निपटा रही है। जबकि अज्ञात शव की शिनाख़्त, पुलिस की कार्रवाई, परिवार को ढूंढने और समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित करने की प्रक्रिया में करीब सात दिन लग जाते हैं। जिसके पश्चात डेड बॉडी को डिस्पोज किया जाता है। पूरे राज्य में स्थिति भयावह एवं चिंताजनक है।
#WATCH दिल्ली: IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, "पिछले 24 घंटों में बिहार, झारखंड, ओडिशा में काफी लोग हताहत हुए हैं। हमें उम्मीद है कि कल से धीरे-धीरे इस पूरे क्षेत्र से हीट वेव की स्थिति कम हो जाएगी... अधिकांश राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य… pic.twitter.com/yVpZCnz0OC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2024क्या कहा मौसम विभाग ने : IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, पिछले 24 घंटों में बिहार, झारखंड, ओडिशा में काफी लोग हताहत हुए हैं। हमें उम्मीद है कि कल से धीरे-धीरे इस पूरे क्षेत्र से हीट वेव की स्थिति कम होगी... अधिकांश राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड इन सभी राज्यों में हमने आज हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल हीट वेव की स्थिति में थोड़ी कमी आने की संभावना है, जिसके कारण इनमें से अधिकांश राज्य येलो अलर्ट पर चले जाएंगे। ओडिशा के साथ पंजाब और हरियाणा ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा..."
Edited by Navin Rangiyal
