सम्बंधित जानकारी
- MP : भोपाल के 20 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, 12 शहरों में रविवार को लॉकडाउन, CM शिवराज ने की यह अपील
- दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार, क्या लगेगा Lockdown, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान
- टिकैत ने दी सरकार को चुनौती, बोले- किसान नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो BJP नेताओं का होगा बहिष्कार
- महाराष्ट्र में सरकार के कड़े आदेश, रात 8 बजे तक ही खुलेंगे मॉल और रेस्तरां, थूकने पर 1000 रुपए का जुर्माना
- Corona Vaccine को नियमित रूप से अपडेट करने की जरूरत पड़ सकती है, अध्ययन से हुआ खुलासा...
Live Updates : भारत में 2021 में पहली बार 1 दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 300 से अधिक लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...
12:38 AM, 29th Mar
महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 40 हजार से ज्यादा नए केस, 108 लोगों ने तोड़ा दम
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 40,414 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 27,13,875 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में 25 मार्च को ही मामलों की संख्या 26 लाख पहुंची थी। विभाग ने बताया कि कोविड-19 के कारण 108 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 54,181 पर पहुंच गई है। मुंबई में रविवार को एक दिन में सबसे अधिक 6,933 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 3,98,724 हो गई है। विभाग ने बताया कि मुंबई में इस महामारी से आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,653 हो गई है। महाराष्ट्र में दिन के दौरान 17,874 और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 23,32,453 हो गई है। विभाग ने बताया कि राज्य में अभी 3,25,901 मरीजों का इलाज चल रहा है।
12:37 AM, 29th Mar
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1881 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि का दौर जारी है तथा अब इनकी संख्या बढ़कर 7500 के पार हो गई है। ल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 1881 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,57,715 तक पहुंच गयी है जबकि 952 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,39,164 हो गई। दिल्ली में रविवार को सक्रिय मामले बढ़कर 7545 हो गए। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। इस दौरान नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर 11,006 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर 1.67 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है। जधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 79,936 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 1.44 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक दस लाख आबादी पर जांच का औसत 7,58,054 है। इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में वृद्धि का दौर जारी है। फिलहाल दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 1710 हो गई है।
08:57 PM, 28th Mar
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 62,714 नए मामले सामने आए हैं जो इस साल एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,19,71,624 हो गए हैं जबकि 2021 में पहली बार एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 300 के पार चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के मामलों में लगातार 18वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 4,86,310 हो गई है जो कुल मामलों का 4.06 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 94.58 प्रतिशत हो गई है। सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 62,714 नए मामले आए जो 16 अक्टूबर, 2020 के बाद से सर्वाधिक मामले हैं, जबकि 312 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,61,552 हो गई है। करीब तीन महीने में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले 25 दिसंबर 2020 को एक दिन में 336 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 16 अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से अब तक 1,13,23,762 लोग उबर चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है।
04:30 PM, 28th Mar
केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने रविवार को बताया कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने ट्वीट किया कि मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं ठीक हूं। मैं मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) में डॉक्टरों की निगरानी में हूं। कटारिया हरियाणा के अंबाला से सांसद हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने और एहतियात बरतने का आग्रह किया।
10:06 AM, 28th Mar
-देश में लगातार दूसरे दिने कोरोनावायरस के 62000 से ज्यादा नए मामले, 28,739 डिस्चार्ज और 312 की मौत।
-कोरोना से अब तक 1,19,71,624 लोग संक्रमित, 4,86,310 एक्टिव केसेस, 1,61,552 की मौत।
-6,02,69,782 लोगों को लगा कोरोना का टीका।
India reports 62,714 new #COVID19 cases, 28,739 discharges, and 312 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry.
— ANI (@ANI) March 28, 2021
Total cases: 1,19,71,624
Total recoveries: 1,13,23762
Active cases: 4,86,310
Death toll: 1,61,552
Total vaccination: 6,02,69,782 pic.twitter.com/RWD288fXEz
07:51 AM, 28th Mar
-पूर्व क्रिकेटर युसुफ पठान भी कोरोना संक्रमित। होम क्वारंटाइन हुए, संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करने की अपील।
I've tested positive for COVID-19 today with mild symptoms. Post the confirmation, I have quarantined myself at home and taking all the necessary precautions and medication required.
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) March 27, 2021
I would request those who came in contact with me to get themselves tested at the earliest.
07:39 AM, 28th Mar
-वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.48 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
-अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 3.01 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
-अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 49,928 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 24,382 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 58,773 लोगों की मौत हो चुकी है।
-अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 3.01 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
-अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 49,928 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 24,382 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 58,773 लोगों की मौत हो चुकी है।
07:35 AM, 28th Mar
-दिल्ली में कोरोना के 1558 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 6,55,834 तक पहुंची, 974 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,38,212 हो गई।
-दिल्ली में शादी और अन्य समारोहों के लिए हॉल की क्षमता के अधिकतम 50% की अनुमति दी जाएगी, 100 व्यक्तियों की अधिकतम संख्या की अनुमति होगी। खुले स्थानों पर स्थान के आकार को ध्यान में रखते हुए अधिकतम 200 लोगों को अनुमति होगी।
-अंतिम संस्कार से संबंधित आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्तियों को अनुमति होगी।
-मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, थर्मल स्कैनिंग के लिए प्रावधान और हैंड वाश या सैनिटाइज़र का उपयोग अनिवार्य होगा।
-दिल्ली में शादी और अन्य समारोहों के लिए हॉल की क्षमता के अधिकतम 50% की अनुमति दी जाएगी, 100 व्यक्तियों की अधिकतम संख्या की अनुमति होगी। खुले स्थानों पर स्थान के आकार को ध्यान में रखते हुए अधिकतम 200 लोगों को अनुमति होगी।
-अंतिम संस्कार से संबंधित आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्तियों को अनुमति होगी।
-मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, थर्मल स्कैनिंग के लिए प्रावधान और हैंड वाश या सैनिटाइज़र का उपयोग अनिवार्य होगा।
07:35 AM, 28th Mar
-मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2,142 नए COVID19 मामले मिेले, 1,175 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज़ की गई।
-पिछले 24 घंटों में इंदौर में 619, भोपाल में 460 और जबलपुर में 159 नए कोरोना संक्रमित मिले।
-भोपाल जिला प्रशासन ने 20 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है, इन क्षेत्रों के निवासियों को होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा।
-पिछले 24 घंटों में इंदौर में 619, भोपाल में 460 और जबलपुर में 159 नए कोरोना संक्रमित मिले।
-भोपाल जिला प्रशासन ने 20 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है, इन क्षेत्रों के निवासियों को होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा।
07:34 AM, 28th Mar
-1 अप्रैल से अन्य राज्यों से गुजरात में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को कोविड नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा, रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए: गुजरात उपमुख्यमंत्री
