सम्बंधित जानकारी
- उनका काम आलोचना करना है और हमारा काम विकास करना है -दिनेश शर्मा
- वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा राजस्थान चुनाव, अमित शाह का ऐलान
- विवाहिता को 4 दिनों तक नशे का इंजेक्शन देकर 40 दरिंदों ने किया गैंगरेप, जीरो FIR के बाद पुलिस ने लिया एक्शन...
- मंदिर में महिला से बलात्कार, अब तक 120 महिलाओं को शिकार बना चुका है बाबा, बनाए अश्लील वीडियो
- देश को मोदी जैसा 'दबंग' नेता चाहिए, ट्रेजेडी किंग नहीं...
हरियाणा में हजारों सरकारी पदों पर होगी भर्तियां
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि राज्य में जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 7,000 पुलिस कांस्टेबल, 450 उपनिरीक्षक और 38000 समूह डी के कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा।
एक सरकारी विज्ञप्ति में बुधवार को बताया गया कि पंजाब के जिरकपुर में एक कार्यक्रम के दौरान खट्टर ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24,000 पदों पर भर्ती की गई थी और 22,000 और पदों पर भर्ती करने का काम चल रहा है।
उन्होंने कहा, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पहली बार एक साल में रिकॉर्ड 1,900 पदों पर भर्तियां की हैं। ये भर्तियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर की गई हैं।
खट्टर ने कहा कि सक्षम योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत स्नातक और परास्नातक बेरोजगार युवकों को 100 घंटे के काम के बदल में 9,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे ताकि वे खुद को प्रतियोगिता या स्वयं रोजगार के काबिल बना सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 42000 युवकों को नौकरी दी गई है। (भाषा)
