सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. varun dhawan and natasha dalal bump into anushka sharma and virat kohli in switzerland
Written By
Last Modified: सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (14:19 IST)

स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रहे विराट-अनुष्का से मिले वरुण धवन और नताशा दलाल

स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रहे विराट-अनुष्का से मिले वरुण धवन और नताशा दलाल - varun dhawan and natasha dalal bump into anushka sharma and virat kohli in switzerland
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती हैं। इन दिनों यह कपल स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर वेकेशन मना रहा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 
खास बात यह है कि वेकेशन के दौरान विराट और अनुष्का की मुलाकात वरुण धवन और नताशा दलाल से हुई है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें विराट कोहली के साथ-साथ वरुण धवन और नताशा दलाल भी दिखाई दे रही हैं।
बर्फ की वादियों में इन चारों स्टार्स का अंदाज देखने लायक है। तस्वीर में विराट कोहली ब्लू जैकेट में नजर आ रहे हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा पीच जैकेट में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'हैलो दोस्तों।'

इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे नए साल के मौके पर स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने गए हैं। इन सितारों की बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विराट और अनुष्का शर्मा से मिलने से पहले वरुण धवन की मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर से भी हुई थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थी।
 
बता दें वरुण धवन जल्द ही 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आने वाले हैं.। इस फिल्म में उनके साथ प्रभु देवा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'कुली नंबर 1' में भी सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं।