रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Tujhse Naraz Nahi Zindagi singer Anup Ghosal passes away at 77
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (10:46 IST)

'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' सिंगर अनूप घोषाल का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' सिंगर अनूप घोषाल का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | Tujhse Naraz Nahi Zindagi singer Anup Ghosal passes away at 77
Anup Ghosal passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर बंगाली-हिंदी सिंगर अनूप घोषाल का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने साल 1983 में रिलीज फिल्म 'मासूम' के गाने 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' के लिए जाना जाता है। दर्शकों के बीच यह गाना आज भी पॉपुलर है। 
 
खबरों के अनुसार अनूप घोषाल उम्र संबंधी बीमारियों के कारण दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 
अनुष राजनीति में भी एक्टिव थे। उन्होंने साल 2011 में टीएमसी के टिकट से उत्तरपाड़ा से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। सिंगर केनिधन पर ममता बनर्जी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
 
अनूप घोषाल एक प्लेबैक सिंगर रहे हैं। उन्होंने सत्यजीत रे के साथ काफी काम किया था। अनूप घोषाल ने काजी नजरूल इस्लाम, रवीन्द्रनाथ टैगोर और आधुनिक बंगाली गीतों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
साल 2023 में इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा