सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the kapil sharma show fame rochelle rao host baby baby shower party photos viral
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 3 सितम्बर 2023 (17:17 IST)

शादी के 5 साल बाद मां बनने जा रही 'कपिल शर्मा शो' की एक्ट्रेस रोशेल राव, शेयर की बेबी शावर पार्टी की तस्वीरें

शादी के 5 साल बाद मां बनने जा रही 'कपिल शर्मा शो' की एक्ट्रेस रोशेल राव, शेयर की बेबी शावर पार्टी की तस्वीरें | the kapil sharma show fame rochelle rao host baby baby shower party photos viral
Rochelle Rao baby shower party: 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आनेवाली एक्ट्रेस रोशेल राव और 'बिग बॉस 9' फेम कीथ सिकेरा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने मार्च 2018 में शादी रचाई थी और अब शादी के 5 साल बाद वे अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।
 
हाल ही में रोशेल और किश ने गोदभराई की तस्वीरें शेयर की है। कपल ने 'अबाउट-टू-पॉप' थीम पर मुंबई के एक रेस्तरां में अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपने स्पेशल डे का जश्न मनाया। थीम को ध्यान में रखते हुए सभी जगह रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। 
 
बेबी शावर फंक्शन में रोशले राव येलो कलर की ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। वहीं किथ मैचिंग पैंट के साथ व्हाइट शर्ट पहने हैंडसम लग रहे थे। 
 
कपल ने इस मौके पर एक टू-टियर केक भी काटा था, जिसे व्हाइट और येलो कलर के फोंडेंट से सजाया गया था। केक काटते समय दोनों ने एक किसिंग मोमेंट भी शेयर किया। 
 
बता दें कि रोशेल और किश ने साल 2018 में शादी रचाई थी। वे रिएलिटी शो 'बिग बॉस 9' के अलावा 'नच बलिए 9' में भी साथ नजर आ चुके हैं। रोशेल 'खतरों के किलाड़ी', 'इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन' के अलावा 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आ चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश के बच्चों का करियर : दम है चुटकुले में