मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Deol approached to play grey role in Aankhen 2 against Amitabh Bachchan
Written By

क्या सनी देओल बनेंगे अमिताभ बच्चन के सामने विलेन?

आंखें 2 के मेकर्स ने सनी देओल को ऑफर किया ग्रे शेड्स वाला रोल

क्या सनी देओल बनेंगे अमिताभ बच्चन के सामने विलेन? - Sunny Deol approached to play grey role in Aankhen 2 against Amitabh Bachchan
सनी देओल ने अपने लंबे करियर में कभी ग्रे-शेड वाला किरदार नहीं निभाया। दर्शकों ने हमेशा सनी को ऐसे किरदार के रूप में पसंद किया जो सच्चाई का साथ देते हुए खलनायकों के छक्के छुड़ा दे। सनी ने भी अपनी फैंस की पसंद के अनुरूप रोल करना ही पसंद किया। हाल ही में अनीस बज्मी ने सनी देओल को अपनी आगामी फिल्म 'आंखें 2' में ग्रे-शेड्स वाला रोल ऑफर किया है। 
 
अनीस के अनुसार हमने कई कलाकारों से बातचीत की है। इनमें सनी देओल भी शामिल हैं। सनी का रोल नकारात्मक है। डेट्स और फीस को लेकर बात चल रही है, लेकिन अभी नहीं कहा जा सकता है कि सनी यह रोल करेंगे या नहीं। सनी और मैं एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और हम साथ में काम करने के भी इच्छुक हैं। 


 
सनी शायद सोच में होंगे कि यह भूमिका उन्हें करनी चाहिए या नहीं? क्या दर्शक उन्हें इस रोल में स्वीकार करेंगे? वैसे जमाना बदल चुका है और यदि रोल अच्छा हो तो कलाकार को किसी भी भूमिका में दर्शक स्वीकार कर लेते हैं। वैसे भी सनी की हीरो के रूप में पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं। अब उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिका करना चाहिए। 
 
आंखें 2 को बनाने की घोषणा 2016 में हुई थी। मेकर्स ने घोषणा की थी फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, अर्जुन रामपाल और इलियाना डीक्रूज को लेकर यह‍ फिल्म बनाई जाएगी। तीन साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी सिर्फ बात हो रही है। 


 
इस बारे में अनीस का कहना है कि फिल्म के निर्माता गौरांग दोषी के कारण यह रूकावट आई है, लेकिन अब रास्ता साफ है। इस साल से हम शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन हैं, दूसरे कलाकार होंगे या नहीं ये डेट्स पर निर्भर करता है। फिलहाल अनीस पागलपंती नामक फिल्म में व्यस्त हैं जिसकी शूटिंग इंग्लैंड में शुरू होने वाली है। यह फिल्म इसी वर्ष 6 दिसम्बर को रिलीज होगी। 
 
इस बार केसिनो लूटा जाएगा 
आंखें 2 फिल्म आंखें का सीक्वल है, जो 2002 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन विपुल शाह ने किया था। फिल्म में विजय सिंह राजपूत (अमिताभ बच्चन) एक बैंक डकैती करवाता है। इसके लिए वह तीन दृष्टिहीनों- अर्जुन रामपाल, अक्षय कुमार और परेश रावल, को ट्रेनिंग देता है। 
 
सीक्वल में एक केसिनो को लूटा जाएगा। इसकी शूटिंग विदेश में होगी। अनीस के अनुसार इस बार तीन दृष्टिहीन, दो लड़कियां और एक विलेन होगा। 
ये भी पढ़ें
अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर