मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonakshi sinha wants to get marry before kalank star alia bhatt varun dhawan
Written By

अपनी शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा

अपनी शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा - sonakshi sinha wants to get marry before kalank star alia bhatt varun dhawan
बॉलीवुड अभिेनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनाक्षी सिन्हा वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ एक डांस रिएलिटी शो में पहुंची थी। इस दौरान सोनाक्षी ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया।


इस शो पर जब आलिया भट्ट और वरुण धवन और सोनाक्षी से पूछा गया कि आप लोगों में से सबसे पहले शादी किसकी शादी होगी? इस सवाल को सुनते ही सोनाक्षी सबसे पहले खुद का नाम लिया। सोनाक्षी के इस जवाब को सुनकर शो की जज शिल्पा शेट्टी भी उनसे पूछने लगी कि वह किससे और कब शादी करने वाली हैं। ऐसे में सोनाक्षी ने बताया कि वह बस आलिया और वरुण से पहले शादी करना चाहती हैं।
 
इतना ही नहीं, सोनाक्षी ने सबको अपने लिए दूल्हा ढूंढ़ने को भी कहा। उन्होंने बताया कि वह शादी करने और सैटल होने के लिए तैयार हैं। वह बस सही इंसान की तलाश कर रही हैं। सोनाक्षी का शादी के बारे में बोलने पर उनके फैंस समेत हर कोई हैरान था। सोनाक्षी ने बताया कि वह अभी सिंगल हैं और दूल्हा ढूंढ़ रही हैं। अब देखना होगा कि सच में सबसे पहले किसकी शादी होती है।
 
करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक में सोनाक्षी, आदित्य रॉय कपूर के सात रोमांस करते हुए दिखेंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
एक्टिंग के बाद अब फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाना चाहती हैं ऐश्वर्या राय