सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan and sanjay dutt come together for the film rakhee
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 जुलाई 2021 (11:15 IST)

पर्दे पर पहली बार दिखेगी शाहरुख खान और संजय दत्त की जोड़ी, इस फिल्म में साथ करेंगे काम!

पर्दे पर पहली बार दिखेगी शाहरुख खान और संजय दत्त की जोड़ी, इस फिल्म में साथ करेंगे काम! - shahrukh khan and sanjay dutt come together for the film rakhee
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और संजय दत्त की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए कई साल हो गए हैं, लेकिन दोनों ने अब तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। अब यह जोड़ी जल्द ही एकसाथ नजर आ सकती हैं।

 
खबरों के अनुसार शाहरुख खान और संजय दत्त जल्द ही एक बहुभाषी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम राखी बताया जा रहा है। 
 
इससे पहले शाहरुख की फिल्‍म 'ओम शांति ओम' में संजय दत्त एक गाने में नजर आए थे। वही शाहरुख की रॉ वन में भी संजय ने छोटा सा रोल किया था। लेकिन अब यह जोड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
 
खबरों के अनुसार शाहरुख और संजय दत्त ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्माण वायाकॉम 18 द्वारा किया जा रहा है। 
 
ये भी पढ़ें
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की टीम पर लगा लद्दाख में कचरा फैलाने का आरोप, सफाई में कही यह बात