मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. saif and kareenas neighbour are tired to taimur ali khan popularity complained against the paparazzi
Written By

सैफ-करीना के पड़ोसी हुए तैमूर अली खान की पॉपुलरिटी से परेशान, शिकायत करने पहुंचे पुलिस स्टेशन

सैफ-करीना के पड़ोसी हुए तैमूर अली खान की पॉपुलरिटी से परेशान, शिकायत करने पहुंचे पुलिस स्टेशन - saif and kareenas neighbour are tired to taimur ali khan popularity complained against the paparazzi
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ है, जब से वह सुर्खियों में हैं। पपराजी उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद करने के लिए हर जगह मौजूद रहते हैं। अब बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड तैमूर की पॉपुलरिटी सैफ और करीना के प‍ड़ोसियों के लिए सिरदर्द बन गई है।

इस परेशानी के कारण इन पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तैमूर के फोटो लेने के लिए बड़ी संख्या में पपराजी तैमूर के घर के बाहर मौजूद रहते है। तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें लेने के लिए हर रोज शोर और अन्य परेशानियों का सामना पड़ोसियों को करना पड़ रहा था। 
 
तैमूर के पड़ोसी इससे इतने परेशान हो गए कि उन्होंने पपराजियों के खिलाफ शिकायत कर दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें सैफ-करीना के घर से बाहर से हटा दिया है।
 
पहले माना जा रहा था कि सैफ ने पपराजियों के खिलाफ शिकायत की है, लेकिन एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ किया था कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है।
ये भी पढ़ें
इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर बढ़ाएंगे 10 किलो वजन, पहली बार निभाएंगे एक्शन हीरो का रोल