सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor and alia bhatt wedding details
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (10:49 IST)

पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान!

पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान! | ranbir kapoor and alia bhatt wedding details
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें इन दिनों छाई हुई है। बताया जा रहा है कि यह कपल इस साल अप्रैल में सात फेरे लेने वाला है। दोनों की शादी को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। खबरों के अनुसार रणबीर आलिया 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

 
खबरों के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। दोनों की शादी एक्टर के पुश्तैनी घर 'आरके हाउस' में होगी। 
 
रणबीर-आलिया की मेहंदी नाइट 13 अप्रैल को है। वहीं संगीत का प्रोग्राम 14 अप्रैल को रखा गया है। शादी 17 अप्रैल को होगी। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। इनकी शादी में 450 लोग शामिल होंगे, जिसे वेडिंग प्लानर्स कंपनी 'शादी स्क्वाड' संभालेगी। 
 
हालांकि शादी की खबरों पर दोनों के परिवार ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं यह भी खबरें आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे। 
 
ये भी पढ़ें
सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेब्यू वेब सीरीज में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री