सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. qubool hai fame actress nishi singh died at the age of 50
Written By
Last Modified: सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (10:42 IST)

'कुबूल है' की एक्ट्रेस निशी सिंह का निधन, जन्मदिन के 2 दिन बाद ली अंतिम सांस

'कुबूल है' की एक्ट्रेस निशी सिंह का निधन, जन्मदिन के 2 दिन बाद ली अंतिम सांस | qubool hai fame actress nishi singh died at the age of 50
पॉपुलर टीवी सीरियल 'कुबूल है' की एक्ट्रेस निशी सिंह भादली का निधन हो गया है। उन्होंने अपने 50वें जन्मदिन के दो दिन बाद अंतिम सांस ली। निशी 2020 से गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित थीं। वह पिछले कुछ सालों से पैरालिसिस का शिकार थीं और बेड रेस्ट पर थीं।

 
निशी सिंह को इस साल मई में गंभीर स्ट्रोक भी पड़ा। उनका परिवार भी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। उनके निधन की दुखद खबर की पुष्टि उनके पति और लेखक-अभिनेता संजय सिंह भदली ने की है।
 
एक न्यूज पोर्टल से बातचीत के दौरान संजय ने कहा, 3 फरवरी को दूसरा स्ट्रोक होने के बाद, उनके ठीक होने के लक्षण दिखाना शुरू हो गए थे। हालांकि, मई 2022 में उसे एक और स्ट्रोक आया और उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। हमने उन्हें अस्पताल ले गए और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।
 
उन्होंने कहा, पिछले कुछ हफ्तों में गले में गंभीर संक्रमण के कारण निशी का खाना मुश्किल हो गया। उन्होंने ठोस खाना बंद कर दिया और हम उन्हें केवल तरल पदार्थ ही खिला सके। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हमने उनका 50वां जन्मदिन मनाया। हालांकि, वह बात नहीं कर सकती थीं, लेकिन वह बहुत खुश लग रही थीं।
 
निशी सिंह कुबूल है, इश्कबाज और तेनाली राम जैसे कई सीरीयल्स में अहम किरदार निभा चुकी हैं। वह मानसून वेडिंग फिल्म में भी नजर आई थीं। निशी ने एक कंपनी भी शुरू की थी, जिससे इन्होंने लवलीन के साथ मिलकर फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के बच्चों की कास्टिंग की थी। 
 
ये भी पढ़ें
साउथ इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस ने 29 साल की उम्र में मौत को लगाया गले