रविवार, 22 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Neetu Kapoor thanks doctors: They treated my husband like he was their own
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 मई 2020 (14:26 IST)

नीतू ने डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया, बोलीं- उन्होंने अपनों की तरह रखा पति ऋषि कपूर का ख्याल

नीतू ने डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया, बोलीं- उन्होंने अपनों की तरह रखा पति ऋषि कपूर का ख्याल - Neetu Kapoor thanks doctors: They treated my husband like he was their own
नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर का इलाज करने वाली डॉक्टर्स की टीम का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट के जरिये मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्सों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है, जो अंतिम क्षणों तक ऋषि का ख्याल रखते रहे।
 
नीतू ने इस पोस्ट में लिखा- ‘एक परिवार होने के नाते हमारे लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। जब हम साथ बैठते हैं और पिछले कुछ महीनों की तरफ मुड़कर देखते हैं कई लोगों का बेहद आभार भी महसूस करते हैं। आभार एचएन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के प्रति। डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी की अगुवाई वाली डॉक्टर्स, ब्रदर्स और नर्सेस की टीम मेरे पति का ऐसे ख्याल रख रही थी, जैसे वे उनके अपने थे। वे हमें ऐसे सलाह दे रहे थे, जैसे कि वे हमारे अपने थे और इन सब के लिए मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।’
 
इससे पहले नीतू ने शनिवार को ऋषि को अंतिम विदाई देते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट किया था। ऋषि कपूर की एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘हमारी कहानी खत्म हुई’।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

End of our story

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on


 
एक्टर ऋषि कपूर का कैंसर के खिलाफ दो साल के जंग के बाद 30 अप्रैल को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की उपस्थिति में किया गया। जिसके बाद उनकी अस्थियां रविवार को मुंबई के बाणगंगा तालाब में विसर्जित की गईं। इस मौके पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर ने पूजा में भाग लिया। इस मौके पर आलिया भट्ट और निर्देशक अयान मुखर्जी भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें
इरफान खान को याद कर इमोशनल हुए नसीरुद्दीन शाह हुए इमोशनल, बोले- वह एक शानदार एक्टर और शख्सियत थे...